{"_id":"62be042c1c46e707ba3c2d24","slug":"election-commission-to-publish-finalised-voters-list-of-jammu-and-kashmir-on-october-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर की अंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित करेगा आयोग, चुनाव की आहट शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर की अंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित करेगा आयोग, चुनाव की आहट शुरू
Fri, 01 Jul 2022 01:45 AM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:45 AM IST
सार
केंद्रीय चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर की अंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित करेगा। यह विधानसभा के परिसीमन के बाद यह पहली मतदाता सूची होगी।
विज्ञापन
ddc election Jammu and Kashmir (FILE)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह केंद्र शासित प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित करेगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के परिसीमन के बाद यह पहली मतदाता सूची होगी।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि 31 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले सारी कवायदें पूरी कर लें।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा है कि मतदाता सूची को लगातार अपडेट किया जा रहा है, क्योंकि 18 वर्ष पूरा करने वाले नागरिकों के एक साल में चार बार नाम शामिल किए जाते हैं।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभाओं की परिसीमन की कवायद पूरी करने के बाद इस साल 5 मई को परिसीमन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी थी।