{"_id":"63dc0e453af7e464c2755346","slug":"election-chances-increased-this-year-pk-pole-became-the-chief-electoral-officer-of-jammu-and-kashmir-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: प्रदेश में इस साल चुनाव के आसार, जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी बने पीके पोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: प्रदेश में इस साल चुनाव के आसार, जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी बने पीके पोले
Fri, 03 Feb 2023 12:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:56 AM IST
सार
कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। चुनाव आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने इस संबंध में वीरवार को नियुक्ति आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
PK Pole
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में इस साल विधानसभा के चुनाव संभव हैं। ऐसे में मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर पांडुरंग के पोले की नियुक्ति से चुनाव संबंधी आयोग की तैयारियों को गति मिलेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद गुरुवार को दिनभर चुनाव को लेकर चर्चाओं दौर रहा। कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य चुनाव अधिकारी होंगे। चुनाव आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने इस संबंध में वीरवार को नियुक्ति आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
निवर्तमान मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार सिंह की सितंबर 2022 में चुनाव आयोग के उप मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर पांच वर्ष के लिए नियुक्ति के बाद से जम्मू कश्मीर में मुख्य चुनाव अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ था। हालांकि कार्यकारी मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा कामकाज देख रहे थे। वहीं, राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के चलते उनकी जगह अगले सप्ताह तक नए राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हो सकती है। प्रदेश में पूर्व के सलाहकारों या सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति राज्य चुनाव आयुक्त के तौर पर होना संभव है।
विज्ञापन