{"_id":"5d619b7e8ebc3e01586ee121","slug":"electercity-probem-samba-news-jmu19190014","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर भड़के लोग
विज्ञापन
अरनिया में बिजली कटौती के विरोध में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। पिछले कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
नपा अरनिया अध्यक्ष रमेश सैनी की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। नपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते कई दिन से कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में बिजली की अघोषित कटौती जारी है। इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौजूदा समय में दिन में कई बार बिजली की कटौती की जा रही है। रात को 10 बजे के बाद मात्र 10 मिनट के लिए सुविधा मिलती है। इस कारण उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है।
वार्ड 12 के पार्षद एमएल राव ने बताया कि बिजली विभाग की गैरजिम्मेदारान कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक दूसरा 10 केबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो पोवाल स्तिथ ग्रिड स्टेशन को ताला जड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष शाम लाल सहित अन्य पांच वार्डों के पार्षदो, भारत भूषण शर्मा, रवि गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता, बिट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।