फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electercity probem

बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने, लोग बोले- कब मिलेगी राहत

विज्ञापन
electercity probem
जम्मू। जिले में बिजली संकट बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ बढ़ती गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं, इससे हर वर्ग त्रस्त है। कई इलाकों में तो हर आधे घंटे में कट लग रहे हैं। सोमवार रात भर भी शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। जीवल, कृष्णा नगर, रेशमघर, राजपुर मंगोत्रया, लोअर शिव नगर, शक्ति नगर और अन्य इलाकों के लोग रात भर परेशान रहे। लोगों को घरों की छतों पर टहलकर रात काटनी पड़ी। मंगलवार को भी कटों का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में एक से सवा घंटे का कटा लगा।
विज्ञापन

एक दिन में कई-कई बार लग रहे कटों से इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। बिजली समस्या के हल के लिए शहर में कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। विभागीय अधिकारी इसका कारण बिजली चोरी और लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों का ओवरहीट होना बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। नानक नगर की लता बलोदी, सुरेश कुमार, राजेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि सुबह कट लगने शुरू होते हैं, जो देर रात तक जारी रहते हैं। यह रोज की समस्या है। कई बार विभाग में शिकायत की, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे : बिजली विभाग
बिजली विभाग के अनुसार लोड बढ़ने से टांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। इस कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। मंगलवार को बिजली की पिक डिमांड 1400 मेगावाट के करीब रही है। मौजूदा ढांचा 1200 मेगावाट तक ही लोड उठा पाता है। घरों में एसी और कूलर चलने से लोड बढ़ गया है। वहीं, लोगों का कहना है कि बिल अदा करने पर भी बिजली नहीं मिल रही है। हर साल गर्मी में बिजली की डिमांड ज्यादा होती है, इसके बावजूद विभाग सिर्फ आश्वासनों के कुछ नहीं करता। हर साल सिर्फ बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बात होती है, मगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारें बदले और ट्रांसफार्मर अपग्रेड करे विभाग
बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गई है। एकदम से वोल्टेज घटने-बढ़ने से लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। कई-कई घंटे कट लगने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। शहर के ही एक बिजली मैकेनिक सुरेश ने बताया कि बिजली ढांचा बहुत कमजोर है। कई वर्षों से तारें नहीं बदली गई हैं। जरा सी हवा चलने पर एक दूसरे से टकराने से शार्ट सर्किट हो रहा है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड नहीं हैं। यह भी बिजली कट का एक मुख्य कारण है। सुरेश के मुताबिक अगर विभाग बिजली ढांचा मजबूत कर ले तो काफी हद तक समस्या का हल हो जाएगा।
पीडीडी विभाग ट्रांसफार्मर बदलने का काम जल्द पूरा करे : मेयर
जम्मू। जेएमसी हाल में आयोजित बैठक में भी बिजली कटोती से परेशान लोगों का मुद्दा उठा। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पीडीडी विभाग से ट्रांसफार्मर बदले का काम जल्द पूरा करने को कहा ताकि लोगों को घोषित और अघोषित कटों की समस्या से निजात मिले। बैठक में पीडीडी विभाग से मुख्य अभियंता गुरमीत सिंह और आयुक्त अवनी लवासा समेत अन्य मौजूद रहे।
मेयर ने अधिकारियों से कहा कि सभी ट्रांसफार्मरों को चेन लिंक फेंसिंग के साथ ठीक से लगाया जाए। मुख्य सड़कों पर पड़े सभी पुराने और खराब बिजली के खंभों को तुरंत हटाया जाए। इस दौरान मेयर ने मुख्य अभियंता पीडीडी और मुख्य अभियंता पीएचई को निर्देश जारी किया कि एक्सईएन और जेई फोन कॉल पर तुरंत काम शुरू करें। जहां केबल बिछाने का काम पूरा हो चुका है। वहां कनेक्शन दिए जाएं। मेगा प्रोजेक्ट्स, इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर के अपग्रेडेशन, ऐसे क्षेत्र जहां पर केबल नहीं बिछाई गई है, वहां पर केबल बिछाने के काम में तेजी लाई जाए। मेयर ने मुख्य अभियंता पीएचई को निर्देश दिए किपानी की पाइपों के रिसाव को तुरंत ठीक किया जाए। बीमारी की रोकथाम के लिए पानी में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन डाली जाए। नालियों से गुजरने वाले क्षतिग्रस्त पाइपों को तुरंत बदला जाए। इस मौके पर दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों ने समस्या का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया है।
भौर कैंप में बिजली विभाग ने काटे तीस अवैध कनेक्शन
जम्मू। बिजली विभाग ने चट्ठा के भौर कैंप में बिजली के अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। बिजली के ओवर लोड से टांसफार्मर जल रहे हैं। विभाग ने 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए इलाके के घरों में अवैध कनेक्शनों को काटा है। 400 केवीए टांसफार्मर पिछले 15 दिनों में तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस दौरान करीब तीस कनेक्शनों को काटा गया है। साथ ही जनता को एमनेस्टी स्कीम के बारे में अवगत कराया गया। इसके तहत सरकार ने दिसंबर 2019 तक उपभोक्ता का जुर्माना और ब्याज माफ करने का फैसला किया है। उन्हें यह भी बताया गया कि आमतौर पर ट्रांसफॉर्मर गर्मी के मौसम के दौरान ओवरलोड हो जाते हैं। ब्यूरो

आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
जम्मू। कोट भलवाल में रिंग रोड के साथ-साथ स्टैंड के निर्माण के कारण ग्लैडनी-कालाकोट ट्रांसमिशन लाइन को बंद किया जाएगा। इस कारण केवी ग्रिड स्टेशन अखनूर और कालाकोट के अंतर्गत इलाकों में बिजली आपूर्ति आठ जुलाई को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी। उपकरणों के रखरखाव के लिए 132/33केवी ग्रिड स्टेशन बटोत को बंद रखा जाएगा। इससे 8 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बटोत और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed