{"_id":"61fc40362951fd208546f610","slug":"electercity-jammu-city-news-jmu253127031","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। संभाग में अब गर्मी में बिजली कटौती से निजात मिलेगी। बिजली ढांचा 1300 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) तक लोड उठा सकेगा। अप्रैल तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। पहले 11 सौ एमवीए तक क्षमता थी। इससे ज्यादा लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ट्रिप या जल जातेे हैं। सनद रहे कि गर्मी में संभाग में सर्वाधिक लोड 13 सौ से 14 सौ मेगावाट के बीच रहता है।
बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए कारपोरेशन की ओर से 200 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। अभी तक जम्मू शहर में दो सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर को बदलने पर काम होना है। इसके अलावा बिजली तार को बदलने के अलावा स्मार्ट बिजली पोल लगाने पर काम भी जारी है। अधिकांश स्थानों में काम पूरा किया जा चुका है। जहां से अधिकतर बिजली चोरी की शिकायतें आ रही थीं, अब वहां पर कवर वायर डाली गई है। इससे भी अतिरिक्त लोड नहीं बढ़ रहा है। इस साल दिसंबर तक जम्मू शहर में काम को पूरा करने का लक्ष्य है। हालांकि पहले बिजली ढांचा काफी कमजोर था। जैसे ही लोड बढ़ता था तो तार, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जल जाते थे। इस कारण लोगों को घंटों बिजली कट सहन करने पड़ते थे। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में आती थी। शहर में बिजली ढांचे को मजबूत करने का काम जनवरी, 2020 में शुरू हुआ था।
बिजली ढांचे को मजबूत करने पर काम जोरों पर है। इस बार गर्मी के मौसम में बिजली कट से लोगों को निजात मिलेगी। मौजूदा ढांचा ज्यादा बिजली लोड उठा पा रहा है। पहले लोड बढ़ने से तकनीकी खराबी पेश आती थी।
विज्ञापन
- पीडी सिंह, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन