{"_id":"6521cdf61e4976f1dd0179e4","slug":"electercity-and-water-problem-jammu-news-c-10-jam1008-217865-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जनता दरबार में पहुंचीं बिजली व पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जनता दरबार में पहुंचीं बिजली व पानी की समस्याएं
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुनते बीजेपी प्रचार सचिव अजय वैद व अन्यफोटो संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रचार सचिव अजय वैद ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। समस्याएं उठाने वालों में तालाब तिल्लो, नानक नगर, न्यू प्लॉट, पुरखू, किश्तवाड़, चन्नी, सतवारी, नगरोटा, आरएस पुरा के लोग शामिल रहे। उन्होंने बिजली कटौती, पेयजल की अनियमित आपूर्ति, ट्रांसफार्मर के उन्नयन, गलियों और नालियों की मरम्मत व परिवहन सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उठाईं। इस मौके पर अजय वैद और पुनीत महाजन ने हर मामले को संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उठाया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
पेयजल आपूर्ति को लेकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भलवाल ब्लॉक के लोवाखी गांव के लोगों ने पेयजल आपूर्ति की परेशानी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि लगभग पिछले एक महीने से उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस कारण रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि गांव में पानी की पाइपें तो बिछाई गई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता।
उन्होंने ज़िला प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। प्रशासन की ओर से जल्द कोई ठोस कदम न उठाने पर सड़क मार्ग बंद करने की चेतावनी दी।