{"_id":"5f84c1f3fa718f45d61e1406","slug":"eight-operations-conducted-in-srinagar-this-year-18-terrorists-killed-by-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में इस साल हुए आठ ऑपरेशन, सेना ने ढेर किए 18 आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में इस साल हुए आठ ऑपरेशन, सेना ने ढेर किए 18 आतंकी
Tue, 13 Oct 2020 02:22 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिनों में चार सफल ऑपरेशन अंजाम दिये गए हैं, इसमें 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं इस वर्ष अब तक 75 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 180 आतंकियों को ढेर किया गया है। इसमें 8 ऑपरेशन सिर्फ श्रीनगर में ही हुए। यहां 18 आतंकी मारे गए। इसके अलावा 26 भटके हुए युवकों को आतंकवाद से मुख्यधारा में शामिल करवाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तानी लश्कर कमांडर सैफुल्ला और एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया। इसने सुरक्षा बलों पर कई बार हमले किए। डीजीपी के अनुसार इस साल आतंकियों के खिलाफ अंजाम दिये गए लगभग सभी ऑपरेशन साफ सुथरे और पेशेवर तरीके से अंजाम दिये गए। बटमालू ऑपरेशन में एक महिला की मौत जरूर हुई थी। वहीं इस साल करीब 138 आतंकी समर्थकों और ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि जब-जब आतंकियों ने श्रीनगर में अपना बेस बनाने की कोशिश की है तब-तब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क और सूत्रों की मदद से उसका जवाब दिया है। इस साल श्रीनगर में आठ ऑपरेशनों में 18 आतंकियों को मार गिराया गया। कहा कि श्रीनगर शहर में अब फिलहाल एक ही आतंकी सक्रिय है उसे भी जल्द मार गिराया जाएगा। सुरक्षाबलों को पहुंचे नुकसान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इस वर्ष अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के 19, सीआरपीफ के 21 जबकि सेना 15 जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन