{"_id":"fc39dbe99b98fadf02fc6a1ea6ccd27d","slug":"eight-militants-across-the-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा के पार बैठे आठ आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा के पार बैठे आठ आतंकी
ब्यूरो, अमर उजाला/अरनिया
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर शांति के बीच फिदायीन हमलों का खतरा बना हुआ है। खुफिया तंत्र के अनुसार पीओके में आठ आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। कड़ी चौकसी के कारण अभी तक वह घुसपैठ करने में सफल नहीं हो सके। कठुआ और सांबा में आतंकी हमले के बाद सीमा पर जवान पैनी निगाह बनाए हुए हैं। उस पार की हर हरकत पर नजर रखी जा रही।
विज्ञापन
क्षेत्र के नालों के पास भी अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो पीओके में घुसपैठ के लिए आठ आतंकी तैयार बैठे हैं। आशंका जताई जा रही कि कुछ दिनों बाद यह आतंकी घुसपैठ का प्रयास करें। सूत्र यह भी बताते हैं कि सीमा पर कड़ी चौकसी के कारण आतंकियों के आकाओं की तरफ से उन्हें घुसपैठ के लिए अभी हरी झंडी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि घुसपैठिये लाख कोशिश करें, लेकिन वह अपने मंसूबोें में कामयाब नहीं हो पाएंगे। अगर वह फिर भी नहीं बाज आते हैं, तो उनकी लाशें तारबंदी के उस पार मिलेंगी, क्योंकि उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवान तैयार हैं।
विज्ञापन