{"_id":"a83ccf4037923e1a9f40eee902dac1b2","slug":"eight-members-of-the-legislative-council-nominated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद के लिए आठ सदस्य मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद के लिए आठ सदस्य मनोनीत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने वीरवार को विधान परिषद के लिए आठ सदस्यों को मनोनीत कर दिया। पीडीपी और भाजपा के चार-चार सदस्यों को विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है। इनमें विधान परिषद के सदस्य के लिए मनोनीत किया। इनमें भाजपा के अशोक खजूरिया, रमेश अरोड़ा, सुरेंद्र मोहन और अजातशत्रु सिंह शामिल हैं। पीडीपी के जफर इकबाल मन्हास, विक्रमादित्य, सैफुदीन भट्ट और मोहम्मद खुर्शीद आलम को विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विधि, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करने के बाद राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर संविधान की उप धारा छह के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए आठ सदस्यों को विधान परिषद के लिए मनोनीत किया है। मनोनीत सदस्यों में राज परिवार से जुड़े एवं पूर्व सदर ए रियासत डा. कर्ण सिंह के दोनों बेटे अजातशत्रु सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
अजातशत्रु सिंह भाजपा की तरफ से और विक्रमादित्य सिंह को पीडीपी की तरफ से विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है। मौजूदा समय में 34 सदस्यीय विधान परिषद में पीडीपी-भाजपा गठबंधन के केवल 12 ही सदस्य हैं। इस वजह से विपक्ष बहुमत में था। आठ सदस्यों के मनोनीत होने के बाद भाजपा-पीडीपी के सदस्यों की संख्या 12 से 20 हो गई हैं और विधान परिषद में सत्तापक्ष अल्पमत से बहुमत में आ गया है।
विज्ञापन