फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eight in Sanda and 12 Players in Taaolu Slected For Bricks Games

Jammu News: ब्रिक्स खेलों के लिए सांडा में आठ और ताओलू में 12 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
Eight in Sanda and 12 Players in Taaolu Slected For Bricks Games
- ब्रिक्स खेलों और 10वीं एशियाई वुशू प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल संपन्न
विज्ञापन

- ब्रिक्स खेलों के लिए जम्मू-कश्मीर के सूर्य भानु प्रताप सिंह का सांडा स्पर्धा के 65 किग्रा भारवर्ग में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ब्रिक्स खेलों और 10वीं एशियाई वुशू प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय वुशू चयन ट्रायल शनिवार को भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न हुआ। वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ब्रिक्स खेलों के लिए भारतीय वुशू टीम के 20 खिलाड़ियों को अंतिम रूप दिया है, जबकि 10वीं एशियाई वुशू चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय शिविरार्थियों को कुछ दिनों में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अर्जुन अवार्डी व एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता एन. रोशिबिना देवी को सम्मानित किया।
ब्रिक्स खेलों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को अंतिम प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि पांच मई है, जबकि राष्ट्रीय वुशू कोचिंग शिविर के प्रस्ताव को कुछ दिनों के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा। सांडा स्पर्धा में आठ खिलाड़ियों को ब्रिक्स खेलों के लिए अंतिम रूप दिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं हैं। वहीं, सात पुरुष और तीन महिला एथलीटों सहित 12 ताओलू खिलाड़ी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के सूर्य भानु प्रताप सिंह का सांडा स्पर्धा के 65 किग्रा भारवर्ग में चयन हुआ है।
विज्ञापन

सांडा स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों में बीएसएफ के अनुज का (52 किग्रा भारवर्ग), सर्विसेज के सुनील सिंह (56 किग्रा भारवर्ग), आईटीबीपी के सचिन (60 किग्रा), जम्मू-कश्मीर के सूर्य भानू प्रताप सिंह (65 किग्रा), सर्विसेज के विक्रांत (75 किग्रा), हरियाणा की अपर्णा (48 किग्रा), राजस्थान की जान्हवी (56 किग्रा) और नितिका बंसल (65 किग्रा) शामिल हैं। वहीं, ताओलू स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों में एम सूरज सिंह (सर्विसेज), रोहित यादव (आईटीबीपी), नीरज कुमार (एसएसबी), वाई बोनिश (मणिपुर), एच करनजीत शर्मा (सर्विसेज), के. मोनिश सिंह (मणिपुर), अंजुल नामदेव (सर्विसेज), रेजिना तमांग (दिल्ली), एच लैंगग्लेंटोम्बी (मणिपुर), भूरक्षा दुबे (मप्र), प्रियंका (यूपी) और वंशिका नामदेव (मप्र) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ब्रिक्स खेलों के लिए राष्ट्रीय टीम का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को दिया है, ताकि खेलों के लिए भारतीय टीम की मंजूरी और चयनित शिविरार्थियों के लिए राष्ट्रीय वुशू कोचिंग शिविर की मंजूरी दी जा सके। जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

भविष्य में जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी करेगा
वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ सुहेल अहमद ने सफलता के साथ चयन ट्रायल की मेजबानी के लिए वुशू एसोसिएशन ऑफ जेएंडके और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर इतने सारे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने सचिव (खेल) से जम्मू-कश्मीर में वुशू अकादमी की स्थापना के लिए अनुरोध किया था ताकि अधिकांश राष्ट्रीय वुशू कोचिंग शिविर यूटी जम्मू-कश्मीर में आयोजित किए जा सकें। वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजय सराफ ने सुहेल अहमद को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए जम्मू को चुनने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed