फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eight arrested while making extortion

दो महिलाओं समेत रंगरलियां मनाते आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
Eight arrested while making extortion
सांबा के नीजि गैस्ट हाउूस से रंग रलीयां मनाने के प्रयास मे पकडे गए लोग - फोटो : SAMBA
सांबा। सांबा कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर दो महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को रंगरलियां मनाते गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी गेस्ट हाउस में कुछ लोग महिलाओं के साथ ठहरे हुए हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस ने तुरंत उस गेस्ट हाउस में दबिश दी और मौके पर छह पुरुषों और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में सोनू निवासी सांबा, मोहित निवासी पठानकोट, रजत निवासी छिंकी सांबा, नवीन निवासी सुपवाल और सुशील निवासी समलाह शामिल हैं। जबकि महिलाओं में एक घगवाल और दूसरी समैलपुर बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली है। पुलिस ने उनके खिलाफ फिलहाल धारा 55/109 के अंतर्गत मामला दायर कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि गेस्ट हाउस में गैरकानूनी तरीके से गलत काम चल रहा है। छापेमारी में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ से तत्काल यह मामला सेक्स रैकेट का नहीं लग रहा है। फिर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- तिलकराज भारद्वाज, डीएसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed