{"_id":"5ecad02a8ebc3e90731e6d4a","slug":"eid-ul-fitr-celebrated-with-simplicity-prayers-offered-in-homes-jammu-news-jmu210639228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाया ईद-उल-फितर, घरों में पढ़ी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाया ईद-उल-फितर, घरों में पढ़ी नमाज
विज्ञापन
जम्मू। ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम बंधुओं ने रविवार को सादगी पूर्व वातावरण में सामाजिक दूरी का प?ालन करते हुए घरों में ही रहकर मनाया। नमाज भी घरों में ही रहकर अता की। मस्जिदों में भी इमामों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आठ से दस लोगों संग नमाज अदा की और कोरोना संक्त्रस्मण से निजात दिलाने के लिए दुुआख्वानी की। इस बार प्रशासिनक निर्देशों का पालन करते हुए इमामबाड़ों पर इस बार कोई भी नमाजी नहीं पहुंचा।
आरएस पुरा /मीरा साहिबऱ् जम्मू जिले के कष्टों का गांव में रविवार को ईद के पर्व पर मुस्लिम धर्म के लोगों ने मस्जिदों के बजाय अपने घरों में ही ईद की नमाज परिवार के साथ आता की। इस बार लॉकडाउन के चलते बदले हुए हालातों में ईदगाह के बजाय उन अपने घरों में ही परिवार के सदस्यों के साथ समाजिक दूरी बनाते हुए अपने धर्म के अनुसार इसका पालन करना बेहतर समझा। हर साल उप जिले में सबसे बड़ा कार्यक्त्रस्म सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जोड़ा फार्म की मस्जिद में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद के दिन नमाज अता करने का उपरांत एक दूसरों को बधाइयां देते थे पर बदले हुए हालातों में ऐसा संभव नहीं हो पाया। लॉक डाउन के चलते के सगे संबंधी भी एक दूसरे के घरों में पहुंच कर ईद के अवसर पर एक दूसरे के यहां बधाइयां देने तक नहीं पहुंच पाए। मोबाइल फोन पर ही एक दूसरे को ईद की मुबारक देने के साथ उनके परिवार के लिए लोगों को मुबारकबाद दी।
विजयपुरऱ् क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गुर्जरों के प्रधान मास्टर हाशिम अली, अल्लाह रखा, फारूख खान आदि ने बताया कि लॉकडाउन के कारण त्योहार हम सब ने अपने अपने घरों में ही मनाया। क्योंकि सरकार का आदेश है कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहें। उसके चलते घरों में ही नमाज अदा की और त्यौहार मनाया और एक दूसरे को टेलीफोन पर मुबारकबाद दी। इस मौके पर घरों में मीठे पकवान बनाए गए और ईद की मुबारकबाद दी गई। बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। नए कपड़े पहने हुए थे और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
अखनूरऱ् सीमवार्ती क्षेत्र में ईद पर्व परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अता घरों में ही करके शांति की दुआएं मांगीं।हर साल कस्बे के मुख्य ईदगाह मे हजारों की संख्या में ईदी नमाज अता करते थे। रिटायर्ड डॉक्टर गफूर अहमद ने बताया कोरोना वायरस महामारी से लाँकडाऊन की वजह से एक जगह एकत्रित नहीं होने पर लोगों ने घरों में ही ईद मनाई और नमाज अता की।
सादगी से मनाई गई ईद, घरों में ही लोगों ने अता की नमाज
पुंछ। रविवार को जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। ईदगाहों में कहीं भी नमाजी नहीं पहुंचे जबकि मस्जिदों में इमामों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आठ-दस लोगों ने नमाज अता की और कोरोना संक्त्रस्मण से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने खुशियां जताते हुए कहा कि चाहे जैसे भी मनाया पर खु?शियां मिलीं। कहा कि प्रशसनिक निर्णय हमारे ही हितों के लिए है ता?िक हम संक्त्रस्मण मुक्त हो सकें। मुसलिम समुदाय के धार्मिक नेताओं, उलेमाओं और इमामों ने समुदाय के लोगों से कोरोना संक्त्रस्मण को फैलने से रोकने के लिए मसजिदों एंव ईदगाहों के बजाए घरों पर ही ईद की नमाज अता करने और सादगी से ईद मनाने का आह्वान किया था। जिसका पूरे जिले में असर देखने को मिला। ईद के मौके पर बाजारों में भी बहुत कम संख्या में लोग नजर आए। हालांकि प्रशासन एंव पुलिस की तरफ से ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
डीडीसी ने सेवइयां परोसीं, दी ईद की मुबारकबाद
पुंछ। रविवार को पुंछ जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर का त्योहर बड़ी सादगी के साथ धूमधाम से मनाया।वहीं इस अवसर पर कोरोना महामारी के कारण बाहरी राज्यों से चंद रोज पहले अपने गृह जिला पहुंचे सैंकड़ों लोग/महिलाएं और पुरूष जोकि इन दिनों में प्रशासनिक क्वारंटीन सेन्टरों में रह रहे हैं उन्होने अपने अपने क्वारंटीन सैन्टरों में मौजूद अन्य लोगों और स्टाफ के साथ ईद उल फितर को मनाया। ईद को देखते हुए प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन केंद्रों में खाने पीने का विशेष प्रबंध किया गया था। वहीं इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुंछ नगर तथा आस पास के पहाड़ी होस्टल, गुजर होस्टल, डिग्री कालेज, छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, शीश महल, हाई स्कूल पुरानी पुंछ,बनवत बकरवाल होस्टल आदि कई कोरनटीन सैन्टरों का दौरा किया और वहां मोजूद लोगों को ईद की बधाईयां देने के साथ ही उन्हें ईद पर विषेश तोर पर बनाई जाने वाली सेवइयां अपने हाथों से क्वांरटीन केंद्रों में मौजूद लोगों को परोसी। अपने जीवन में पहली बार इस प्रकार की ईद मनाने वालो का कहना था कि कोरोना संकट के कारण हम लोग यहां 14 दिनों के क्वारंटीन में थे। वैसे तो हमारा समय पूरा हो गया है परन्तु हमारी रिपोर्ट अभी नहीं आने के कारण हम यहीं रह रहे हैं। वहीं जिला विकास आयुक्त राहुल यादव का कहना थाकि कोरोना के कारण हमारे सैंकड़ों लोग इन दिनों कोरनटीन सेंटरों में रह रहे हैं आज ईद के मोके पर हमने कई कोरनटीन सैन्टरों में खास प्रबंध किए थे और मैं खुद वहां लोगों के पास पहुंचा हूं और उनको ईद की बधाईयां दी हैं। प्रशासन की तरफ से करीब 76 प्रशासनिक क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें करीब 2852 लोग रह रहे हैं। संवाद