{"_id":"649deedeea830358d802b5a0","slug":"eid-ul-fiter-celebration-jammu-news-c-10-jam1006-150618-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर भर की ईदगाहों और मस्जिदों में वीरवार को ईद उल अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने घरों पर कुर्बानी की। घर में आने वालों का सिवईं, शीरिनी से मुंह मीठा किया गया। सुबह से ही बकरीद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। जम्मू की रेजिडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान शिवसेना, ईसाई और सिख समाज के लोगों ने ईदगाह में मिठाइयां बांटकर भाईचारे का संदेश दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी मिठाई बांटकर मुस्लिम भाइयों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
जिला पुलिस लाइन गांधीनगर में सुबह साढ़े छह बजे, ईदगाह डिग्याना में साढ़े सात बजे, ईदगाह सिद्दड़ा में सात बजे, ईदगाह मलिक मार्केट में साढ़े छह बजे, जामिया मस्जिद रेलवे स्टेशन पर साढ़े सात बजे नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा जामिया मस्जिद बंठिडी में सात बजे, जामिया मस्जिद लखदाता बाजार में 7:20 बजे, जामिया मस्जिद पुलिस लाइन में साढ़े सात बजे, जामिया मस्जिद उस्ताद मोहल्ला में साढ़े सात बजे, जामिया मस्जिद गोल मार्केट में साढ़े छह बजे, कुंजवानी में साढ़े सात बजे, मक्का मस्जिद में सात बजे, मदीना मस्जिद में 6:45 बजे, सुंजवा में साढ़े बजे जामिया मस्जिद खटीका तालाब में आठ बजे नमाज अदा की गई। बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। यह कुर्बानी तीन हिस्सों में बंटती है, एक हिस्सा घर के लिए रखा जाता है, एक रिश्तेदारों में बांटा जाता है और एक जरूरतमंद परिवार को दिया जाता है। मुस्लिम संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जहरूर अहमद शेख ने कहा कि वीरवार को बकरीद पर नमाज अदा कर जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। जहां पर अन्य समुदाय के लोगों ने आकर मिठाई बांटी है, इससे यह साबित होता है कि बाहरी ताकतें जितनी भी कोशिशें कर लें हमारा भाईचारा हमेशा कायम रहेगा।