फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Eid celebration in Jammu

ईदगाह में अमन की दुआ को उठे हजारों हाथ

Wed, 06 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Jul 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Eid celebration in Jammu
ईदगाह में नमाज अता करते लोग - फोटो : Amar Ujala
रियासत में पवित्र रमजान माह की इबादतों और रोजों के खत्म होने के बाद बुधवार को ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई। अमन की दुआ करने के लिए मसजिदों में हजारों नमाजी पहुंचे। खरीददारों से दिनभर बाजार पटे रहे।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर ईदी का उत्साह रहा। मुसलिम भाइयों को गले लगाकर अन्य समुदाय के लोगों ने ईद की बधाई दी। भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैलाया गया। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित प्रमुख ईदगाह में सुबह नमाज के लिए हजारों नमाजियों की भीड़ पहुंची। नमाज के दौरान एक साथ हजारों हाथ उठे और रियासत के लिए अमनचैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान विधायक राजेश गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गुज्जर नगर, खटिकां तालाब, पंजतीर्थी, उस्ताद मोहल्ला आदि स्थानों पर भी मसजिदों में नमाज के लिए भीड़ पहुंची। ईद पर पुराने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही खरीददारी का दौर शुरू हो गया था। बच्चों में ईद को लेकर ज्यादा उत्साह रहा।


ईद पर सविइयों, टोपियों, वस्त्रों की जमकर बिक्री हुई। मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं और युवतियों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। पुराने शहर के फत्तू चौगान और पक्का डंगा क्षेत्र में यह भीड़ सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed