फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Efforts to overcome the shortage of lecturers through online classes

Jammu News: ऑनलाइन कक्षाओं से लेक्चररों की कमी दूर करने की कवायद

विज्ञापन
Efforts to overcome the shortage of lecturers through online classes
जम्मू। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे स्कूल में चल रही कक्षाओं से ऑनलाइन जुड़ेंगे और संबंधित विषय का कोर्स पूरा करेंगे। जल्द ही इस व्यवस्था को सभी स्कूलों में लागू करने की तैयारी है।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की थी। यह काफी सफल व उपयोगी रही। अब आठवीं से दसवीं कक्षा तक के लिए भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीक का दौर है। अधिकांश स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम हैं। शिक्षकों के पास भी लैपटाॅप और अच्छे फोन हैं। आनलाइन कक्षाओं के लिए जिला स्तर पर स्कूलों का रोस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि सभी स्कूलों में शिक्षक नहीं है। इसके अलावा सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की सुविधा भी नहीं है। इसके बावजूद जिन स्कूलों में अधिकांश विषयों के लेक्चरर नहीं हैं और अगर वहां बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी है तो ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। 11वीं और 12वीं के बाद अब आठवीं से 10वीं कक्षा के लिए इस व्यवस्था काे प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed