फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

स्कूल की हालत देख बीडीसी अध्यक्ष हुईं मायूस

विज्ञापन
education
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक पुुरमंडल के गांव संगड़ में बीडीसी अध्यक्ष अरशाद बेगम की अगुवाई में पंच सरपंच ने गवर्नमेंट स्कूलों की खस्ताहालत को लेकर बैठक की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने विचार विमर्श किया कि जिस तरह से स्कूलों के हालात बने हैं उससे बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। इसके लिए वह जिला प्रशासन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील करते हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तीन दिन में उन्होंने ब्लॉक पुरमंडल में गवर्नमेंट स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान पाया कि कई स्कूलों में बच्चों की तादाद ज्यादा है, और शिक्षक कम हैं। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क नहीं है। ज्यादातर स्कूलों में हेड मास्टर कई साल से नहीं हैं। शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बच्चों के खेलने की सुविधा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय बड़ी समस्या यह है कि जो शिक्षक बीएलओ का काम देख रहे हैं वह स्कूल से दरकिनार हो रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई ऐसे स्कूल हैं जहां कुक बच्चों को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरमंडल ब्लॉक में 27 स्कूल हैं, जिनकी हालत दौरा करने के बाद देखा गया कि बहुत ही दयनीय है। पिछड़ा इलाका होने के कारण लोगों के पास सरकारी स्कूलों के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। जो लोग गरीबी से जूझ रहे हैं उनके पास ही सरकारी स्कूल प्राथमिकता है। अगर सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी शिक्षक पुरमंडल ब्लॉक से बाहर बीएलओ लगे हैं उनको अपने ब्लॉक में ही काम देना चाहिए। ताकि स्कूल के बाद वह उस काम को कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछले दिनों बीडीसी अध्यक्ष के साथ स्कूलों में दौरा किया गया। ज्यादातर स्कूलों की हालत दयनीय पाई गई है। इसके चलते यह बैठक की गई। उम्मीद है कि जल्द ही जिला प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा।

-जोगिंदर शर्मा, सरपंच, पंचायत पुरमंडल
------
ब्लॉक काफी पिछड़ा है। ऊपर से सरकारी स्कूलों की हालत इतनी खस्ता है कि बयां नहीं किया जा सकता। स्कूलों में बच्चों को दाखिले के लिए हम लोगों ने घर-घर जाकर लोगों से आग्रह किया, लेकिन आलम ऐसा हो गया है कि लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं। सरकारी शिक्षकों को बीएलओ का काम दे दिया गया है। अगले 40 दिन तक हर स्कूल से दो शिक्षकों को बीएलओ के लिए बुलाया गया है, जिससे स्कूल के हालात और बदतर हो जाएंगे।
-अरशाद बेगम, बीडीसी अध्यक्ष, पुरमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed