{"_id":"60e605178ebc3e72db02a94f","slug":"education-rspura-news-jmu2389847168","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 कक्षा में सीमांत गांव के शुभम मल्होत्रा ने 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 कक्षा में सीमांत गांव के शुभम मल्होत्रा ने 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र अगारा चक के शुभम मल्होत्रा ने 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा में 97. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शुभम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाती। दूसरी ओर कोरोना महामारी व सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल सेवा का नेटवर्क नहीं होने पर परीक्षा की तैयारी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुभम के पिता मदन लाल व माता मनिषा देवी का कहना है कि लॉकडाउन के चलते काफी कठिन समय था। संवाद
इंद्रदीप कौर बाजवा ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
मीरां साहिब। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में मीरां साहिब क्षेत्र के गांव कोठे शेख निवासी छात्रा इंद्रदीप कौर बाजवा पुत्री सुखबीर सिंह बाजवा एवं सुरजीत कौर बाजवा ने आर्ट्स विषय में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंद्रदीप कौर बाजवा की इस सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। छात्रा के माता-पिता ने उसका मुंह मीठा कराया और उसे मुबारकबाद दी। छात्रा इंद्रदीप कौर बाजवा ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा माता-पिता को देते हुए कहा कि भविष्य में भी अपनी शिक्षा को पूरी लगन के साथ जारी रखेंगे और उनका सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। संवाद