{"_id":"60e352a98ebc3e72db02a896","slug":"education-rspura-news-jmu2388415127","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 कक्षा की वार्षीक परिक्षा में वेटियो ने परिजनो का नाम रौशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 कक्षा की वार्षीक परिक्षा में वेटियो ने परिजनो का नाम रौशन किया
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव कृष्णा नगर की सिमरन गुप्ता ने 12 र्वी की वार्षिक परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। सिमरन गुप्ता ने अपनी सफलता और कड़ी मेहनत का श्रेय शिक्षकों व परिजनों को दिया। उसने कहा कि वह सीए बनना चाहती है। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत कर रही है। पिता संजीव गुप्ता, माता त्रिशला गुप्ता ने कहा सिमरन ने काफी मेहनत की, जिसका फल मिला। सभी को बेटों की तरह बेेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए, ताकि एक मजबूत समाज बनने पर देश की बेहतरी हो सके।
इंदिरा नगर की अमीषा शर्मा ने 12 वीं की परीक्षा में 97. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही है। अमीषा ने कहा कि अगर फोर जी स्पीड बहाल होती तो वह इससे अधिक अंक प्राप्त कर पाती। उसने शिक्षकों व परिजनों को इसका श्रेय दिया। उसने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा नहीं मिलती। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पिता ओम प्रकाश शर्मा माता रीतू शर्मा व दादी द्रोपती देवी ने बताया कि अमीषा की बड़ी बन फाइनल ईयर में हैं। घर में सभी बच्चों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगन होने पर अमीषा की मेहनत रंग लाई।
टिंडेकला की मुस्कान मेहरा ने 94.6 अंक प्राप्त किए। मुस्कान ने बताया कि उसका इंजीनियर बनने का सपना है। सिंबल कैंप की वार्ड-4 की कवलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कवलीन की सफलता पर पिता रंगील सिंह, माता तरणजीत कौर व दादा बलवंत सिंह व दादी कुलजीत कौर ने उसकी सफलता को सराहा। कवलीन ने कहा कि वह लॉ कर वकील बनना चाहती है। सिंबल की वार्ड-दो हरमीत सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हरमीत सिंह ने कहा कि वह विदेश में जाकर आगे की शिक्षा प्राप्त करना चाहता है। इस दौरान दलजीत सिंह भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमी ने मेडिकल विषय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
आरएस पुरा। 12वीं कक्षा के परिणाम में छात्रा ऐमी पुत्री सुदेश वर्मा निवासी गांव वग्गामड़ ने मेडिकल विषय में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा की इस सफलता के बाद घर में खुशी है। परिजनों ने छात्रा का मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उसे उसकी सफलता पर मुबारकबाद दी। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा परिजनों को दिया। कहा कि उन्होंने समय-समय पर मार्गदर्शन किया, जिसके चलते बेहतर अंक आए। मेरा सपना डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना है। संवाद
निखिल ने नॉन मेेडिकल में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
आरएस पुरा। 12वीं कक्षा में गांव जिंदडमेहलू के निखिल कुमार पुत्र राजकुमार ने नॉन मेडिकल में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निखिल को पिता राज कुमार और माता विमला देवी ने मिठाई और उसकी सफलता को सराहा। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और परिजनों को देते हुए कहा कि उसका सपना एनडीए के जरिये सेना में जाना है। संवाद
परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत
ज्यौड़ियां। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ के छात्रों को स्कूल प्रबंधन पुरस्कृत करेगा। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल के नतीजे पहले की तरह अच्छे रहे हैं। 117 छात्रों ने डिस्टिंक्शन, 90 ने प्रथम स्थान हासिल किया है और ओवरआल हमारे स्कूल के नतीजे 72 प्रतिशत रहे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छे परिणाम आने को लेकर स्कूल में खुशी है। परीक्षा परिणामों में सातवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा मानशी भाऊ के घर पर पहुंच कर स्कूल स्टाफ ने मुबारकबाद दी। बता दें कि मानशी भाऊ ने 489 अंक लिए और स्कूल के प्रधानाचार्य, सीनियर लेक्चर जगदेव सिंह चिब, सीनियर लेक्चर कुलबीर सिंह, मास्टर रंजीत सिंह और मास्टर केवल सिंह चिब मानशी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता और मानशी को बधाई दी।
सफलता का योगदान माता-पिता और दादी को
अखनूर। 12 वीं कक्षा के परिणाम में एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल के सक्षम गुप्ता पुत्र विपन गुप्ता ने 500 में 485 अंक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सक्षम गुप्ता ने बताया लॉकडाउन के चलते घर में ही कड़ी मेहनत से पढ़ाई की। इस सफलता का पूरा योगदान माता-पिता और दादी को जाता है। संवाद