फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: केंद्रीय विवि जम्मू लगातार चौथी बार ए-ग्रेड

विज्ञापन
education news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के परिणामों में लगातार चौथी बार ए-ग्रेड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि जुलाई-दिसंबर 2025 सत्र के उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर मिली है। सत्र में विश्वविद्यालय के 93 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 282 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा 272 विद्यार्थियों को एलीट सर्टिफिकेशन मिले। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के एसडब्लूएवाईएएम, एनपीटीईएल लोकल चैप्टर को यह विशिष्ट स्थान मिला। राष्ट्रीय स्तर पर 20 विद्यार्थियों ने टॉप एक प्रतिशत, पांच विद्यार्थियों ने टॉप दो प्रतिशत और 30 विद्यार्थियों ने टॉप पांच प्रतिशत में स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त जनवरी-जुलाई 2025 सत्र में भी विश्वविद्यालय के 23 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 228 को सिल्वर मेडल और 387 विद्यार्थियों को एलीट सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए थे। वीसी प्रो. संजीव जैन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार चौथी बार ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करना और देश के शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान बनाना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर भी श्रेष्ठ शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने प्रो जेएन बालिया के प्रयासों की भी सराहना की। प्रो. बालिया ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का लोकल चैप्टर वर्ष 2017 से सक्रिय है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों को सुचारु रूप से संचालित कर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें हाल में आईआईटी कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed