फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
education news
विजयपुर। हाई सेकेंडरी स्कूल विजयपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह मन्हास मुख्य अतिथि थे। इस दौरान एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीपीओ विजयपुर अरुण सिंह जमवाल और डीएसपी डीएआर सांबा भी मौजूद थे। एसएसपी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय सर्वश्रेष्ठ छात्र वक्ताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए, जबकि छह अन्य छात्र वक्ताओं को भी भागीदारी प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। एसएसपी वरिंद्र सिंह मन्हास ने छात्रों से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और अपनी पढ़ाई में गहरी रुचि लेने के अलावा मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर नशे से दूर रहने की शपथ भी ली गई। प्रिंसिपल सतिंदर कौर ने स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed