{"_id":"6a0398cc17bcc666b80751d4","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107233-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही, 28 \nस्कूलों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही, 28 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोेरी ने किया किया जवाब तल्ब
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हाफिज शेख ने जिले के 28 स्कूलों (निजी व सरकारी) को अपार आईडी निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को लंबित विद्यार्थियों की अपार आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई स्कूलों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है।
नोटिस के अनुसार संबंधित स्कूलों को आवश्यक स्टाफ और डाटा के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कैंप लगाने व प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। विभाग के संज्ञान में आया कि संबंधित स्कूल न तो कार्यालय में उपस्थित हुए और न ही अब तक कोई संतोषजनक प्रगति दिखाई है। विभाग ने इसे आदेश की गंभीर अवहेलना और जान-बूझकर की गई लापरवाही माना है। सीईओ ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे 13 मई शाम चार बजे तक अपना जवाब प्रस्तुत करें।
नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए तो यह माना जाएगा कि संबंधित संस्थानों के पास अपने बचाव में कुछ कहने को नहीं है। विभाग उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सभी स्कूलों को 18 मई तक
प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
सीईओ ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे 18 मई तक लंबित सभी विद्यार्थियों की अपार आइडी निर्माण प्रक्रिया पूरी करें अन्यथा डिफॉल्टर स्कूलों की सूची उच्च अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।
-- -- -
इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
- राजकीय गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोेरी
- राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल बुद्धल
- राजकीय हाई स्कूल जारकुटी
- राजकीय हाई स्कूल तरगाई
- गांधी मेमोरियल अकादमी
- नवाज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पलमा
- न्यू एज पब्लिक स्कूल ढांगरी
- आलमा इकबाल अकादमी रेकिबन
- अजहर नेशनल अकादमी बड़ी दरहाल
- सनम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रकिबन
- एचसीएम कोटरंका
- हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कोटरंका
- मॉडल अकादमी कोटरंका
- मॉडर्न इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल बुद्धल
- पीपीईटी कंडी कोटरंका
- दिल्ली पब्लिक स्कूल राजोरी
- गोल्डन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन
- सेंट जोसेफ डाउन पब्लिक स्कूल
- हर्ष निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी
- अल-इमान इंस्टीट्यूशन प्लांघर
- एलीट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल साजी
- इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल बावली
- इकरा पब्लिक स्कूल बेहरोट
- केरालाइट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नामंडी
- एमईटी हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नामंडी
- स्काई हाई इंटरनेशनल स्कूल
- सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल बेहरोट