{"_id":"69f26d45e0da7604860468fb","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107128-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल \nराजोरी में एंटी ड्रग क्लब का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में एंटी ड्रग क्लब का गठन
विज्ञापन
नशा मुक्त शिकायत पेटी भी स्थापित की
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजकीय बाल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में बुधवार को मेगा टीचर-पैरेंटस मीटिंग की गई। इस पहल को और मजबूत करते हुए स्कूल में एंटी-ड्रग एडिक्शन क्लब का गठन किया गया।
इसका उद्देश्य निरंतर जागरूकता फैलाना और छात्रों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। स्कूल परिसर में नशा मुक्त शिकायत पेटी भी स्थापित की गई ताकि नशे से जुड़े मामलों की सुरक्षित और गोपनीय रूप से जानकारी दी जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य मोहम्मद मुस्लिम वानी ने कहा, नशे की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास, निरंतर जागरूकता और मजबूत नैतिक मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और छात्रों से अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने तथा अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया।