{"_id":"67f041c78051bc725004458a","slug":"education-news-samba-news-c-10-agr1006-581577-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्नातक छात्रों को दी कॅरिअर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्नातक छात्रों को दी कॅरिअर की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। शिक्षा विभाग और राजकीय डिग्री कॉलेज आरएस पुरा के कॅरिअर परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से स्नातक के बाद कॅरिअर विकल्प विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रीतपाल कौर ने किया।
दिव्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रोफेसर उपमा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को बीएड सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और विभिन्न शैक्षणिक मार्गों के बारे में जागरूक किया।
डॉ. प्रीतपाल कौर ने स्नातक स्तर के बाद उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सही कॅरिअर चुनाव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग की डॉ. नेहारिका ने स्वागत भाषण दिया, जबकि शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिव्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एमडी परवीन रैना सहित कॉलेज के विभिन्न संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।