{"_id":"657e0e80be539f68b604e737","slug":"education-news-jammu-news-c-385-1-ja21001-1374-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवाओं ने जानीं वन्यजीव और\n\nखगोल फोटोग्राफी की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवाओं ने जानीं वन्यजीव और खगोल फोटोग्राफी की बारीकियां
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समूह उत्साह करवाई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समूह उत्साह ने शनिवार को विकसित भारत@ 2047 के तहत कैनन इंडिया के सहयोग से दो दिवसीय वन्यजीव व एस्ट्रो (खगोल) फोटोग्राफी कार्यशाला करवाई। प्रो. प्रमिल कुमार ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को वन्यजीव और एस्ट्रो फोटोग्राफी की बारीकियां बताई गईं। शनिवार पहले दिन प्रतिभागियों को कैनन इंडिया के पेशेवर विशेषज्ञों ने वन्य जीवन और खगोल फोटोग्राफी के बारे में बुनियादी जानकारी दी। दूसरे दिन मार्गदर्शन में पक्षियों की फोटोग्राफी के लिए घराना वेटलैंड का दौरा करेंगे।
पर्यावरण संरक्षक और निदेशक एनडीएफ डॉ. पंकज चंदन ने कहा कि हर तस्वीर में एक कहानी छिपी होती है। फोटोग्राफी धैर्य सिखाती है। उत्सव की अध्यक्ष प्रो. सतनाम कौर मुख्य अतिथि रहीं। नेचर एंड वाइल्डलाइफ क्लब के समन्वयक प्रो. प्रमिल कुमार ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर ब्रिगेडियर आरएस जम्वाल, कर्नल रोमेश सलाथिया, अरविंद कोचवाल, फोटोग्राफी क्लब के समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह, पेंटिंग क्लब के समन्वयक डॉ. राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समूह उत्साह ने शनिवार को विकसित भारत