{"_id":"6907c393744ebe1b6c0fba65","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-752871-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 36 अंक अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 36 अंक अनिवार्य
विज्ञापन
- थ्योरी, असेस्मेंट, प्रैक्टिकल के जुड़ेंगे अंक, तीनों ही परीक्षा में पास होना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा पास करने को न्यूनतम अंक निर्धारित कर दिए हैं। छात्रों को विषयवार 36 अंक लेने होंगे। इसमें थ्योरी, असेस्टमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर जुड़कर कुल अंक होंगे। बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें अंग्रेजी का पेपर 100 अंक का होगा। 80 नंबर की थ्योरी होगी। 20 नंबर की असेस्मेंट होगी। कुल पास होने के लिए थ्योरी से 29 और असेस्मेंट से सात नंबर लेने होंगे।
इसी तरह इतिहास और अर्थशास्त्र में इसी तरह से नंबर पास होने के लिए लेने होंगे। ज्योग्राफी में थ्योरी 70 नंबर की होगी। पास होने के लिए 25 अंक लेने होंगे। असेस्मेंट 10 नंबर की होगी। इसमें पास होने के लिए चार अंक लेने होंगे। मैथ में थ्योरी 80 अंकों की होगी। असेस्मेंट 20 नंबर की होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों में 36 अंक पास होने के लिए चाहिए।
फिजिक्स, कैमिस्ट्री और साइंस की थ्योरी 70 नंबर की होगी। दस नंबर की असेस्मेंट दी जाएगी। इसमें पास होने के लिए चार अंक चाहिए। प्रैक्टिकल में 20 नंबर का होगा और कुल सात नंबर लेने होंगे। कुल 36 अंक पास होने के लिए रखे गए हैं। काॅमर्स में भी थ्योरी 80 नंबर की होगी। असेस्मेंट 20 नंबर की होगी और प्रैक्टिकल परीक्षा 15 नंबर की होगी।