{"_id":"68f00f030f7a2d069408e647","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-739729-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईटी में छात्रों को दिया रोबोटिक्स का लाइव डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईटी में छात्रों को दिया रोबोटिक्स का लाइव डेमो
आईआईटी में आर्मी कैंप के छात्रों को डेमो देते संस्थान के विशेषज्ञ। स्रोत: संस्थान
Link Copied
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में बुधवार को आर्मी कैंप रियासी के 58 छात्र पहुंचे। इन छात्रों को रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग का लाइव डेमो दिया गया। उन्हें उदाहरण के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानी आईओटी के बारे में बताया गया।इन छात्रों में आर्मी कैंप रियासी की ओर से संचालित टेंडर फीट स्कूल, केरी के 7वीं और 8वीं कक्षा के छात्र शामिल थे। इस दौरान एक इंटरेक्टिव सत्र भी हुआ। इसमें उन्हें अपने लक्ष्यों को पर केंद्रित रहने की सलाह दी गई। छात्रों को आईआईटी का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर, डीन (आउटरीच और कौशल विकास) प्रो. मीनाक्षी राजीव और एसोसिएट डीन (आउटरीच और कौशल विकास) डॉ. समीर केएसपी, डॉ. समीर सरमा, आईआईटी जम्मू के अंतिम वर्ष के छात्र आशुतोष विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।