{"_id":"68f00f667e5f7bebbb097cbd","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-739433-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू में रिसर्चर जर्नल के 21वें संस्करण का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू में रिसर्चर जर्नल के 21वें संस्करण का विमोचन
रिसर्चर का विमोचन करते जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय व अन्य। स्रोत : विश्वविद्या
Link Copied
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रकाशन प्रकोष्ठ की ओर से प्रकाशित जर्नल रिसर्चर के 21वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इस प्रकाशन को शोध संस्कृति को मजबूत करने वाला बताया। कहा कि रिसर्चर एक द्विवार्षिक, डबल-ब्लाइंड पीयर-रिव्यूड पत्रिका है। यह विद्वानों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन और मानविकी जैसे विषयों में उच्च-गुणवत्ता वाले शोध साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इस संस्करण में कुल 14 शोध पत्र शामिल किए गए हैं। इनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तीन, सामाजिक विज्ञान के चार, व्यवसाय अध्ययन के दो, जबकि कला एवं मानविकी के पांच शोधपत्र शामिल हैं। विमोचन समारोह में डीएन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. नम्रता शर्मा, प्रो. कोमल नागर, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. शालू सहगल, और डॉ. हरलीन कौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।