फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: आरडीआई के तहत प्राइवेट सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावे की तैयारी

विज्ञापन
education news
बोले, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ शिवकुमार कल्याणरामन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) प्राइवेट सेक्टर का रिसर्च में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए एमओयू करेगी। इस स्कीम के लिए केंद्र की ओर से एक करोड़ का रुपये का कार्प्स फंड मंजूर किया गया है। यह फंड उसकी आरडीआई यानी रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम के अंतर्गत उठाया गया है।
फाउंडेशन के सीईओ शिवकुमार कल्याणरामन ने शनिवार को आईआईटी जम्मू में यह जानकारी दी। वे यहां संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। नेटवर्किंग और इंटरनेट प्रोटोकॉल से अपने करियर की शुरुआत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों एआई का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसे और बेहतर समझने के लिए प्रॉब्लम डिफाइनर बनने की जरूरत है।
विज्ञापन

एआई केवल पैटर्न बता सकता है, लेकिन किसी भी काम का मकसद और उससे जुड़ी प्रॉब्लम को ठीक से समझकर उसके लिए सही टूल का इस्तेमाल केवल मानव ही कर सकता है। एआई में आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण करने की क्षमता है, लेकिन स्पष्ट सोच, उस पर बेहतर दिशा से काम करना केवल एक इंसान ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सॉफ्ट स्किल विकसित करने के साथ ही टीम विकसित करने पर जोर दिया। ताकि टीम के सभी सदस्य इन स्किल्स को कोलैबोरेट करके अच्छे नतीजे हासिल कर सकें। यह भी कहा कि टीम में केवल साइंस, रिसर्च से जुड़े ही नहीं, बल्कि सेल्स, सोशल सेक्टर आदि क्षेत्रों से संबंधित लोग भी हों तो काम बेहतर तरीके से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed