{"_id":"68dd941767a4ba58e0087e19","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-728119-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों को राजनीति के गुर सिखाएगी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों को राजनीति के गुर सिखाएगी एबीवीपी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रों को राजनीति के गुर सिखाएगी। दरअसल, परिषद का जम्मू महानगर अभ्यास वर्ग आगामी चार और पांच अक्तूबर को जानीपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में लगने जा रहा है।
इसी में महानगर के कार्यकर्ताओं को मंच से अपनी बात रखने, धरने-प्रदर्शन का आयोजन करने, अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखने का तरीका सिखाया जाएगा। परिषद के राज्य सचिव सनक श्रीवत्स ने बताया कि अभ्यास वर्ग में छात्रों को परिषद के इतिहास के बारे में बताए जाने के साथ ही विभिन्न पदों, उनसे जुड़ी जिम्मेदारियों, परिषद के कायदे-कानून आदि की भी जानकारी दी जाएगी।
उन्हें यह भी बताया जाएगा कि परिषद का समाज में क्या योगदान है और किस तरह समाज में रह रहे युवाओं को परिषद के साथ बड़ी संख्या में जोड़ा जा सकता है। उनके मुद्दे क्या-क्या हैं। परिषद के महानगर मंत्री रमन खजूरिया के अनुसार इस अभ्यास वर्ग में परिषद से जुड़े करीब सौ कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उनकी अभ्यास कक्षा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी लेंगे। अभ्यास वर्ग के दोनों दिन इन कार्यकर्ताओं के रहने-खाने की व्यवस्था परिषद की महानगर कार्यकारिणी की ओर से की जाएगी।