{"_id":"67833b4a3b02c2c203022bb2","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-521270-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शैक्षणिक सत्र से पहले 275 स्कूलों में प्रिंसिपल तैनात, 122 नए बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शैक्षणिक सत्र से पहले 275 स्कूलों में प्रिंसिपल तैनात, 122 नए बने
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी।
- प्रदेश में अब भी प्रधानाचार्य के 80 पद खाली
- लेक्चरर संघ का आरोप - 18 साल बाद भी बिना वेतन-ग्रेड के दी जा रही पदोन्नति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने से पहले बिना प्रमुखों के चल रहे स्कूलों को प्रिंसिपल मिल गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 122 नए के साथ कुल 275 प्रिंसिपल तैनात किए हैं। इससे आगामी सत्र में स्कूलों में अकादमिक गतिविधियां सुव्यवस्थित होने के साथ प्रशासनिक कामकाज को गति मिलेगी। हालांकि, अब भी 80 से अधिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली है।
विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इनमें 122 वरिष्ठ लेक्चररों को प्रधानाचार्यों के समकक्ष का कार्यभार सौंपा है। 153 प्रधानाचार्यों/अनुचर प्रधानाचार्यों का स्थानांतरण व नियुक्ति की है। इस फैसले को लेक्चरर संघ भी दो तरह से देख रहा है। बच्चों के हिसाब से यह फैसला सही है, लेकिन लेक्चरर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
लेक्चररों का कहना है कि 122 वरिष्ठ लेक्चरर प्रिंसिपल बनाए हैं, लेकिन नियमित के बजाय लुकआफ्टर प्रिंसिपल बनाया है। लेकिन 18 से 20 साल बाद मिल रही पदोन्नति में वेतन और ग्रेड नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन
-- -- -
विभाग ने वरिष्ठ लेक्चररों का 250 से 300 किलोमीटर दूर तबादला किया है, लेकिन न तो उनका वेतन बढ़ाया और न ग्रेड। बिना किसी लाभ के सिर्फ लुकआफ्टर प्रिंसिपल बनाए जाने से इनमें निराशा है। विभाग को इस तरफ सोचना चाहिए और इंचार्ज प्रिंसिपल को नियमित करना चाहिए।
- मंजीत चिब, संभागीय अध्यक्ष, ऑल जम्मू-कश्मीर लेक्चरर एसोसिएशन
-- -
2021 के बाद स्थायी होने की उम्मीद
स्कूल शिक्षा विभाग ने 2021 के बाद लुकआफ्टर प्रिंसिपल बनाए हैं। यानी, वरिष्ठ लेक्चरर को प्रिंसिपल बनाया जा रहा है, लेकिन सिर्फ लुकआफ्टर के लिए। 3100 से अधिक वरिष्ठ लेक्चरर प्रिंसिपल के रूप में स्थायी होने की आस में हैं। लेक्चरर गुलाम नबी ने कहा कि विभाग को नियमितीकरण पर ध्यान देना चाहिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।