फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: विदेश से मेडिकल पढ़े छात्र इंटर्नशिप के लिए 14 सितंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
education news
- सीआरएमआई के लिए जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन









अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने सीआरएमआई (कंपल्सरी रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप) के लिए आवेदन खोल दिए हैं। जो छात्र अस्थायी पंजीकरण कराकर सीआरएमआई के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 14 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा करने होंगे। काउंसिल ने साफ किया है कि ऑफलाइन आवेदन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।






छात्रों को जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर एफएमजी सीआरएमआई मॉड्यूल में आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद जरूरी दस्तावेज की जांच के लिए 21 सितंबर शाम पांच बजे तक जम्मू या श्रीनगर स्थित काउंसिल कार्यालय जाना होगा। इसके लिए पहले काउंसिल के पोर्टल पर ऑनलाइन समय लेना जरूरी होगा। काउंसिल 24 सितंबर को अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी करेगी। अगर किसी छात्र को इसमें कोई आपत्ति है तो वह 28 सितंबर शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा। इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ सीआरएमआई के लिए छात्र को मिले मेडिकल कॉलेज का नाम भी काउंसिल की वेबसाइट पर जारी होगा। काउंसिल के सचिव डॉ. संदीप डोगरा ने बताया कि छात्रों को आवेदन की अंतिम तारीख के साथ दस्तावेजों की जांच की तारीख का भी ध्यान रखना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन करना है और दस्तावेजों की जांच के लिए पहले ऑनलाइन समय लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed