फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जम्मू यूनिवर्सिटी में घर बैठे पीजी करने का मौका, दाखिले आज से

विज्ञापन
education news
नोट - मिशन एडमिशन का लोगो लगाएं
विज्ञापन




- 10 कोर्सों में सात अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

- एमकॉम व एमए अंग्रेजी में छठे सेमेस्टर का रिजल्ट न आने पर भी भर सकेंगे फॉर्म





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी में घर बैठे पोस्ट ग्रेजुएशन करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विवि के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने नए सत्र के दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बुधवार से 10 कोर्सों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। इस बार एमकॉम और एमए अंग्रेजी में ऐसे छात्र भी फॉर्म भर सकेंगे जिनका ग्रेजुएशन के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट अभी नहीं आया है।





सीडीओई के जरिए पीजी में एमकॉम, हिंदी, अंग्रेजी, डोगरी, अर्थशास्त्र, एजुकेशन, राजनीति विज्ञान, पंजाबी, समाजशास्त्र और उर्दू समेत 10 विषयों में दाखिले होंगे। छात्र सात अगस्त तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद हाथ से 14 अगस्त तक 320 रुपये लेट फीस के साथ भी आवेदन किया जा सकेगा। अलग-अलग विषयों की फीस भी अलग-अलग तय की गई है। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर है।
विज्ञापन




एमकॉम और एमए अंग्रेजी में दाखिला लेने वाले छात्रों को इस बार एक और राहत मिली है। जिन छात्रों ने पहले से पांचवें सेमेस्टर तक सभी परीक्षाएं पास कर ली हैं, लेकिन छठे सेमेस्टर का रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे भी फॉर्म भर सकेंगे। उन्हें अभी दाखिला मिल जाएगा, लेकिन छठे सेमेस्टर की मार्कशीट जमा करने के बाद ही उनका दाखिला पक्का होगा। यह सुविधा सिर्फ एमकॉम ऑनलाइन और एमए अंग्रेजी के छात्रों के लिए रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------

फॉर्म भरने से पहले बनानी हो डीईबी की आईडी

फॉर्म भरने से पहले छात्रों को यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) की आईडी बनानी होगी। फॉर्म भरने और फीस जमा करने का पूरा काम ऑनलाइन होगा। इसके बाद फॉर्म की कॉपी और जरूरी दस्तावेज पांच कामकाजी दिनों के भीतर सीडीओई कार्यालय में जमा करने होंगे। समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने पर फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। जम्मू विवि के अलावा किसी दूसरे विवि से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को नियम के मुताबिक अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed