{"_id":"6a72559bb770bf51e50dab95","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-978192-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: समूह गायन और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पीएमश्री केवी-1 जम्मू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: समूह गायन और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पीएमश्री केवी-1 जम्मू प्रथम
विज्ञापन
-केवीएस का राष्ट्रीय एकता पर्व संपन्न, विजेता छात्र राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
देहरादून में करेंगे जम्मू संभाग का प्रतिनिधित्व
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के जम्मू संभाग का दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तर राष्ट्रीय एकता पर्व 2026-27 मंगलवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-1 गांधीनगर में संपन्न हो गया। संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। संगीत, नृत्य, कला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
समूह गायन में पीएमश्री केवी-1 जम्मू प्रथम, केवी-1 श्रीनगर द्वितीय तथा पीएमश्री केवी-1 उधमपुर तृतीय स्थान पर रहा। एकल गायन वर्ग में पीएमश्री केवी-1 उधमपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री केवी-1 जम्मू दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहा। क्षेत्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएमश्री केवी नंबर-1 जम्मू विजेता बना। केवी चिनैनी ने दूसरा तथा केवी-2 अखनूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री केवी-1 जम्मू ने प्रथम, पीएमश्री केवी-1 उधमपुर ने द्वितीय तथा केंद्रीय विद्यालय मीरां साहिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में पीएमश्री केवी-2 जम्मू कैंट प्रथम, पीएमश्री केवी-1 उधमपुर द्वितीय और पीएमश्री केवी बनतालाब तृतीय स्थान पर रहा। राष्ट्रीय समूह नृत्य श्रेणी में केवी-1 श्रीनगर ने पहला, पीएमश्री केवी-1 जम्मू ने दूसरा तथा बनतालाब ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता विद्यार्थी अब देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय एकता पर्व में जम्मू संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू इस्लाम खान ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य आकाश गुप्ता भी माैजूद रहे।