Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एआई के दौर में बदलेंगी नौकरियां, युवाओं को सीखनी होगी नई तकनीक

विज्ञापन
education news
- आईआईएम जम्मू के एचआर कॉन्क्लेव में 36 उद्योग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन

- जीसीसी, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग में रोजगार के नए अवसरों पर हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में युवाओं को नई तकनीक सीखने और अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने की जरूरत है। फेडएक्स के क्षेत्रीय एचआर प्रमुख सुमित नियोगी ने कहा कि बदलते दौर में आगे रहने के लिए नई तकनीक अपनाने, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और लगातार सीखते रहने की जरूरत है। आईआईएम जम्मू में आयोजित एचआर कॉन्क्लेव 10.0 के दूसरे दिन शनिवार को रोजगार के बदलते स्वरूप पर चर्चा हुई। इसमें 36 उद्योग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। जीसीसी पर चर्चा में नैटवेस्ट ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट गीता क्वात्रा और ओरेकल के एचआर निदेशक अलेक्जेंडर आर समेत विशेषज्ञों ने बताया कि ये केंद्र अब तकनीक और कारोबारी फैसलों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रिटेल और क्विक कॉमर्स पर चर्चा में लाइफस्टाइल के रवि शंकर, रिलायंस के रिजू एंटनी और जेप्टो के जहांगीर शेख ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने और नए कौशल सिखाने पर जोर दिया। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर चर्चा में हस्क पावर सिस्टम्स की प्रीति आहूजा और इंटरफेस माइक्रोसिस्टम्स की दीप्ति मेहता समेत विशेषज्ञों ने कहा कि भविष्य में इन्सान और एआई मिलकर काम करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को नई तकनीक के साथ काम करने का प्रशिक्षण देना जरूरी होगा। आईआईएम जम्मू के डीन एकेडमिक्स प्रो. नितिन उपाध्याय ने भी एआई से तेजी से बदलती दुनिया में उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed