Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: अकाउंट्स असिस्टेंट की परीक्षा कल, प्रदेश में आज बंद रहेंगे 493 स्कूल-कॉलेज

विज्ञापन
education news
- परीक्षा केंद्र बनाए गए संस्थानों में नहीं लगेंगी कक्षाएं, बाकी स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे
विज्ञापन


- दोपहर एक से तीन बजे तक एक पाली में होगी परीक्षा, जम्मू जिले में 33,577 अभ्यर्थी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। प्रदेश भर में कल रविवार को अकाउंट्स असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा होने के चलते आज (शनिवार) 493 स्कूल-कॉलेजों में कक्षाएं नहीं लगेंगी। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने इन संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया है। पूरे प्रदेश में 1.60 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जिसमें जम्मू जिले में कुल 84 केंद्रों पर 33,577 परीक्षार्थी होंगे।



परीक्षा से एक दिन पहले जरूरी इंतजाम करने के लिए बोर्ड ने दोनों डिविजनल कमिश्नरों को पत्र भेजकर संबंधित संस्थानों में कक्षाएं स्थगित रखने को कहा है। यह व्यवस्था सिर्फ परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगी। दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन


जेकेएसएसबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अकाउंट्स असिस्टेंट (फाइनेंस विभाग) के पदों के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा कल होगी। परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए ही आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बोर्ड के अतिरिक्त सचिव (परीक्षा) अब्दुल बसीर अहमद ने इस संबंध में प्रदेश के दोनों डिविजनल कमिश्नरों को पत्र लिखा है।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed