फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: स्कूलों की मंजूरी में कागजी प्रक्रिया बदली, सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल पर

विज्ञापन
education news
- भवन, आग से बचाव और लैब में रसायनों की सुरक्षा के लिए अब स्कूल खुद देगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन


- विद्यार्थियों की आवाजाही में यातायात नियमों के पालन का भी देना होगा स्व-प्रमाणित प्रमाण
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश में स्कूलों की मंजूरी से जुड़ी कागजी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा नियम, 2010 में संशोधन करते हुए भवन की सुरक्षा, आग से बचाव और प्रयोगशाला में रसायनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था का प्रमाणपत्र अब स्कूल से ही लेने का प्रावधान किया है। स्कूल को खुद प्रमाणित करना होगा कि ये इंतजाम नियमों के मुताबिक हैं। इसके साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन किए जाने या किए जाने का भी प्रमाण देना होगा।
नए प्रावधान के तहत स्कूल को प्रमाणित करना होगा कि उसका भवन तय भवन नियमों के अनुसार बनाया गया है और हादसे से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम मौजूद हैं। यानी भवन की सुरक्षा को लेकर स्कूल को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी। स्कूल भवन में आग से बचाव के जरूरी उपकरण लगाए गए हैं, इसका भी स्व-प्रमाणित प्रमाणपत्र देना होगा। इससे स्कूल में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम होने की बात दर्ज होगी।
विज्ञापन

अगर स्कूल की प्रयोगशाला में रसायन रखे जाते हैं तो उन्हें सुरक्षित तरीके से रखने का प्रमाण भी देना होगा। आदेश में कहा गया है कि रसायनों को सुप्रीम कोर्ट और दूसरे न्यायालयों के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार सुरक्षित रखा जाना चाहिए। नियमों में बदलाव के तहत स्कूल को यह भी स्व-प्रमाणित करना होगा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का जरूरी पालन किया गया है या किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed