{"_id":"6aac58cac53fd7d9430889b5","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1015893-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विषय बदलने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को \nराहत, 11वीं में दोबारा पास करना जरूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विषय बदलने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को राहत, 11वीं में दोबारा पास करना जरूरी नहीं
विज्ञापन
- बाहर के मान्यता प्राप्त बोर्ड से आए विद्यार्थियों पर भी लागू, जेके ने नियम बदला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 12वीं में विषय बदलने वाले विद्यार्थियों को अब 11वीं में बदले हुए विषय की परीक्षा दोबारा पास नहीं करनी होगी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने इस संबंध में नियम में बदलाव किया है। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी।
बोर्ड के अनुसार, दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से 11वीं पास कर जेकेबोस से जुड़े स्कूल में 12वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी नए विषय के लिए 11वीं में दोबारा परीक्षा नहीं देनी होगी। इसी तरह जेकेबोस से जुड़े स्कूलों में 12वीं पढ़ रहे विद्यार्थी यदि उसी स्ट्रीम में अपना विषय बदलते हैं तो उन्हें भी बदले हुए विषय को 11वीं में पास करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि विषय बदलना बोर्ड के नियमों के तहत मान्य होना चाहिए। दाखिले की बाकी शर्तें, विषयों का मेल और अन्य शैक्षणिक नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
-- -