Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: नकल रोकने के लिए जेकेएसएसबी की तैयारी, तीन हजार से अधिक कर्मियों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
education news
- परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को दी गई जानकारी
विज्ञापन


- पहचान पत्र की जांच से लेकर तलाशी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तक के समझाए नियम

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जेकेपीएसआई भर्ती परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जम्मू जिले में तीन हजार से अधिक कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से शुक्रवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। उन्हें बताया गया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की पहचान और एडमिट कार्ड की जांच कैसे करनी है। इसके अलावा तलाशी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है और नकल रोकने के लिए किस तरह सतर्क रहना है, इसकी जानकारी भी दी गई।


29 नवंबर को होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेकेएसएसबी के सदस्य और जम्मू जिले के समन्वयक राकेश कुमार और सुधीर बाली भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की जांच करने के निर्देश दिए गए। तलाशी के दौरान भी पूरी सावधानी बरतने को कहा गया, ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जा सके। इसके अलावा प्रश्नपत्र और परीक्षा से जुड़े दूसरे दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए। कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों में अनुशासन बनाए रखने, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed