फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: कॉमर्स कॉलेज में शुरू होगी इकोनॉमिक्स मेजर की पढ़ाई

विज्ञापन
education news
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा स्नातक पाठ्यक्रम
विज्ञापन


- प्राकृतिक संसाधन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर रहेगा जोर







जम्मू। एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। सत्र 2026-27 यानी इसी शैक्षणिक सत्र से इकोनॉमिक्स मेजर के साथ नया स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। क्लस्टर विवि की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई है और बोर्ड ऑफ स्टडीज से स्वीकृत सिलेबस लागू किया जाएगा।





नए पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को अर्थशास्त्र से जुड़े व्यावहारिक और समसामयिक विषयों की गहन समझ दी जाएगी। सिलेबस में प्राकृतिक संसाधनों के प्रकार, उनके उपयोग और संरक्षण, संसाधनों की कमी, पर्यावरणीय क्षरण, बाजार की विफलता और नीतिगत हस्तक्षेप, साथ ही सरकारी नीतियों जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयास की आर्थिक व्याख्या भी पढ़ाई का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। दाखिले की प्रक्रिया अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों की तरह ही सीयूईटी के माध्यम से होगी। परीक्षा प्रणाली सेमेस्टर आधारित रहेगी>; सेमेस्टर अंत में लिखित परीक्षा के साथ आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा, ताकि छात्रों की विषयगत समझ और विश्लेषण क्षमता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस संबंध में अकादमिक मामलों के डीन प्रो. ट्विंकल सूरी ने बताया कि पाठ्यक्रम गांधीनगर महिला कॉलेज और एमएम कॉलेज में पहले से संचालित है। छात्रों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कॉमर्स कॉलेज में भी इसे शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed