{"_id":"692a0e6aade30afd700edc7e","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-773785-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिंदी को बढ़ावा देना प्रशासनिक व सामाजिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिंदी को बढ़ावा देना प्रशासनिक व सामाजिक जिम्मेदारी
विज्ञापन
-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान में हुई अर्धवार्षिक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान में शुक्रवार को दूसरी अर्धवार्षिक बैठक हुई। संस्थान के निदेशक डाॅ. जबीर अहमद ने कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देना प्रशासनिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य पिछली दो तिमाहियों के दौरान सदस्य संस्थानों की ओर से किए गए हिंदी संबंधी कार्यों की समीक्षा करना था। उन्होंने कहा कि संस्थान में जो भी भर्ती प्रक्रियाएं हुईं उनमें नगरीय राजभाषा कार्यालय की गतिविधियां बेहतर रही हैं। हिंदी को बढ़ावा देना राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बैठक में नगरीय राजभाषा कार्यालय जम्मू के सदस्य सचिव संजय शर्मा समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि तीन नए सदस्य जोड़े गए हैं। अब सदस्यों की संख्या 102 हो गई है। बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी राकेश कुमार, देवप्रकाश नारायण, संजय शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो