{"_id":"68fbea61b42f31c5250f3ce2","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-745214-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त किताबें ही पढ़ सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त किताबें ही पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
- कक्षा एक से दसवीं तक किताबें पढ़ाना सरकारी-निजी स्कूलों के लिए जरूरी, आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (बोस) ने निर्धारित पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकों को लागू करने का आदेश दिया है। बोर्ड से संबद्ध सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन से आग्रह है कि वे कक्षा एक से 10वीं तक निर्धारित पाठ्य पुस्तकों को ही पढ़ाएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें हर जिले में पंजीकृत किताबों की दुकानों के अलावा, संगठन के श्रीनगर और जम्मू संभागीय कार्यालयों के पुस्तक भंडारों पर भी उपलब्ध हैं।
जेके बोस की पाठ्य पुस्तकें सरल, व्यापक और किफायती हैं जो शैक्षणिक तनाव को कम करने पर केंद्रित हैं। ये पुस्तकें एनसीईआरटी सामग्री का उपयोग करते हुए एनईपी-2020 के तहत परिकल्पित विषयों को शामिल करती हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई आसानी से करने की मदद मिलेगी। बोर्ड की पाठ्य पुस्तकों ने शिक्षा परिदृश्य को बेहतर बनाने और कुशल मानव संसाधन तैयार करने में योगदान दिया है। बोर्ड की पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई करने वाले सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं और उसके बाद पेशेवर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। निजी स्कूलों को भी पाठ्यक्रम को अपनाना जरूरी होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर अब कार्रवाई होगी।