{"_id":"6a49754ca49d83efe5036fb6","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1050-953620-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 60 घंटे की इंटर्नशिप में सीखीं थिएटर से \nस्टूडियो रिकॉर्डिंग तक की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 60 घंटे की इंटर्नशिप में सीखीं थिएटर से स्टूडियो रिकॉर्डिंग तक की बारीकियां
विज्ञापन
इंटर्नशिप के बाद छात्रा को प्रमाण पत्र देते प्राचार्य प्रो. संजय कुमार और दीपक कुमार स्रोत -
- रंगयुग फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर में एमएएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
- अभिनय, संगीत, नृत्य और स्टूडियो रिकॉर्डिंग का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमएएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने 60 घंटे की समर इंटर्नशिप में थिएटर, संगीत, नृत्य और स्टूडियो रिकॉर्डिंग की बारीकियां सीखीं। रंगयुग फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ कला के क्षेत्र का भी व्यावहारिक अनुभव देना था।
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद बोलने की कला, मंच संचालन, संगीत, नृत्य और स्टूडियो रिकॉर्डिंग का प्रशिक्षण लिया। उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो में काम करने का मौका भी मिला जिससे उन्होंने मंच और स्टूडियो दोनों के काम करने का तरीका करीब से समझा। समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार मुख्य अतिथि रहे। संगीत विभाग की डॉ. शिवानी रैना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी मददगार होते हैं।
रंगयुग फाउंडेशन के निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने और सही दिशा देने की है। उन्होंने बताया कि 60 घंटे के इस प्रशिक्षण के बाद छात्रों के आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति और काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।