फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: सरकारी नौकरी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बन रहे युवा

विज्ञापन
education news
आईआईएम के सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर खेलों इंडिया संवाद को संबो​धित करते डाॅ. जितेंद
डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहा - भारत 2.30 लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को किया संबोधित
- आईआईएम जम्मू में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर खेलों इंडिया संवाद का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवाओं की सरकारी नौकरी पर निर्भरता की मानसिकता को बदलने में सरकार का सबसे बड़ा योगदान है। इसके लिए उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया का नारा तब दिया था जब इसका विचार भी नया था। आज 2,30,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहीं।
वीरवार को डाॅ. सिंह भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) जम्मू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेलों इंडिया संवाद में खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस देशव्यापी संवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना, स्वनिधि और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। मुद्रा योजना के तहत अब तक लगभग 38 लाख करोड़ बांटे जा चुके हैं, जिनमें 60 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। वैश्विक पटल पर भारत की वैज्ञानिक प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि दुनिया के 100 सबसे प्रमुख संदर्भों में 10 प्रतिशत भारत के हैं। लगभग 1.30 लाख पेटेंट दर्ज कराकर भारत दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है जिनमें 55 प्रतिशत पेटेंट भारतीय नागरिकों के हैं। जम्मू के भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी, आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय के अलावा युवा खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


------
विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आईआईएम जम्मू के योगदान और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल और राष्ट्र निर्माण के विजन पर युवाओं को एक मंच पर लाना एक बेहतरीन पहल है। युवाओं के व्यक्तित्व को निखारने, उनमें अनुशासन, टीम वर्क और लगन की भावना को मजबूत करने में खेलों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में खेल और युवा शक्ति अहम स्तंभ साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed