फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: जेयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में पीजी इंग्लिश के चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं 10 से

विज्ञापन
education news
- बीकॉम चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों को 17 जुलाई तक करवानी होंगी असाइनमेंट जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में पीजी इंग्लिश के चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। ये कक्षाएं वर्किंग डेज में बीस दिन पढ़ाई जाएंगी। दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े छह बजे तक दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की इमारत के बी हॉल में कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए विभाग ने समय सारिणीतय की है।
संबंधित विभाग के सभी शिक्षक निर्धारित समय पर छात्रों को पढ़ाएंगे। अन्य विभागों में भी कक्षाएं होंगी। बीकॉम चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों को 17 जुलाई तक अपनी असाइनमेंट लिखकर विभाग में जमा करवानी होगी। बीए चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की तारीख 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के जिन छात्रों ने असाइनमेंट जमा नहीं करवाई हैं, उन्हें निदेशालय के कोर्स को-ऑर्डिनेटर की ओर से दोबारा असाइनमेंट जमा करवाने का अवसर दिया गया है। पीजी पोलिटिकल साइंस के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को 13 जुलाई तक 1240 रुपये शुल्क भरकर एग्जामिनेशन फार्म भरने का निर्देश दिया गया है। सात जुलाई से फार्म भरने की तारीख शुरू हो गई है। इस संबंध में निदेशक की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि छात्रों को अपना पहले सेमेस्टर का प्रवेश पत्र और अंकतालिका ऑनलाइन मोड से अपलोड करनी होगी। 14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक 260 रुपये देरी शुल्क भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट
- बीए पहले सेमेस्टर के प्रेक्टिकल 17 जुलाई से डीडीई में
बीए पहले सेमेस्टर के मनोविज्ञान, गृह विज्ञान,संगीत शास्र्र, सांख्यिकी शास्त्र और भूगोल के प्रेक्टिकल 17 जुलाई से शुरू होंगे।डेढ़ बजे से लेकर साढे चार बजे तक प्रेक्टिकल जारी रहेंगे।जानकारी के अनुसार जम्मू विवि में लंबे समय से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय चल रहा है। इसमें पीजी इंग्लिश, पीजी हिंदी समेत अन्य विषयों की डिग्री के साथ यूजी डिग्री भी करवाता है। दाखिला लेने के बाद छात्र अपने घरों में ही पढ़ाई करते हैं। निदेशालय के नियम अनुसार तय किए गए कक्षाओं के लिए उन्हें कुछ दिन विश्वविद्यालय में आकर नियमित कक्षाएं पढ़नी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed