फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: मौसम बना चुनौती, विंटर जोन के स्कूलों में सिलेबस अधूरा, परीक्षा नजदीक

विज्ञापन
education news
- जम्मू संभाग में 15 अगस्त के बाद से नियमित नहीं लग रहे स्कूल, पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में खराब मौसम का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। 15 अगस्त के बाद से नियमित रूप से स्कूल चल ही नहीं पाए हैं। इससे विंटर जोन के स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अधूरे सिलेबस को पूरा करने की है। नवंबर के अंत से वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन पाठ्यक्रम आधा ही पढ़ाया गया है।
बीते एक सप्ताह से जम्मू संभाग में स्कूल लगातार बंद हैं। सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधि ठप हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी कम है, जिससे ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं हो रही हैं। समय मुश्किल है, लेकिन विद्यार्थी जेकेपीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल से पढ़ाई कर सकते हैं। यहां कक्षा एक से 12वीं तक हर विषय की क्लास होती है। टीवी के साथ यू-ट्यूब पर पीएम ई-विद्या चैनल है। अब छात्रों और शिक्षकों के पास सिर्फ दो महीने का समय है। इस बीच न सिर्फ पूरा सिलेबस पढ़ाना है, बल्कि उसे तैयार करना है। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के सामने ज्यादा चुनौती है। प्रदेश सरकार ने इस बार विंटर और समर जोन में अलग-अलग बोर्ड परीक्षाएं लेने का फैसला किया है। पिछले शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षाएं एक साथ फरवरी-मार्च में हुई थीं। बारिश और भूस्खलन की चुनौती के कारण विभाग स्कूल नहीं खोल रहा। शिक्षकों को अपने स्तर पर ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-----
डिजिटल और ऑनलाइन
क्लासेज की मदद लें
डाइट जम्मू में एचओडी और मनोवैज्ञानिक डॉ. रमेश शर्मा ने कहा कि समय चुनौतीपूर्ण है। छात्रों को अपनी रूटीन फॉलो करनी चाहिए। डिजिटल और ऑनलाइन क्लासेज की मदद लें। अभिभावकों का अहम योगदान होता है। उन्हें खुद शांत रहना चाहिए, बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाएं। उन्हें अपने साथ कुकिंग या अन्य इंडोर गतिविधियों में शामिल करें। नकारात्मक चीजों से बचे। आने वाले दो महीने छात्रों के लिए बेहद अहम हैं। परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन अगर स्कूल, शिक्षक और अभिभावक मिलकर सहयोग करें तो छात्र सफलतापूर्वक इस चुनौती से उबर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जेकेपीएम ई-विद्या डीटीएच
चैनल से कर सकते हैं पढ़ाई
विद्यार्थी जेकेपीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल से पढ़ाई कर सकते हैं। यह डीटीएच पर निशुल्क चैनल है। यहां कक्षा एक से 12वीं तक कक्षाएं होती हैं। यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। चैनल 36 पर कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई होती हैं। चैनल 37 पर नौवीं कक्षा के सभी विषय, चैनल 38 पर दसवीं कक्षा, चैनल 39 पर 11वीं तो चैनल 40 पर 12वीं कक्षा के सभी विषयों की कक्षाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed