{"_id":"68741ee69541ce89f705a543","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-659656-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस बार दो नए विषयों में ले सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस बार दो नए विषयों में ले सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता
विज्ञापन
- जेकेसेट और एलसेट में वूमेन स्टडीज और एंथ्रोपोलॉजी को भी किया गया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता अब दो और नए विषयों में ली जा सकेगी। जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेकेसेट) और लद्दाख स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (एलसेट) में ये विषय शामिल किए गए हैं। इनमें से एक वूमेन स्टडीज यानी महिला अध्ययन और दूसरा एंथ्रोपोलॉजी यानी मानव विज्ञान है। इन विषयों को शामिल किए जाने की मांग पिछले दो साल से उठाई जा रही थी।
जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट एजेंसी के रूप में परीक्षा संचालित कराने का जिम्मा जम्मू विश्वविद्यालय के पास है। एजेंसी के सदस्य सचिव प्रो. पंकज श्रीवास्तव के अनुसार पिछले वर्ष तक यह परीक्षा 39 विषयों में आयोजित की ज रही थी। नए विषयों के आ जाने के बाद अब परीक्षार्थी 41 विषयों में परीक्षा दे सकेंगे।
आपको बता दें कि सबसे पहले 1999 में जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने का जिम्मा जम्मू विश्वविद्यालय को सौंपा गया था। लेकिन इसके करीब 10 साल बाद वर्ष 2010 में यह जिम्मेदारी कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर को सौंप दी गई थी। इसके बाद एक बार फिर वर्ष 2021 में यह जिम्मा जम्मू विश्वविद्यालय के पास आ गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
उर्दू और सोशियोलॉजी की कटऑफ थी सबसे ऊंची
अगर 2023 में हुए जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट की बात करें तो सबसे जनरल कैटेगरी में सबसे ऊंची कट ऑफ उर्दू विषय की थी। वहीं, लद्दाख स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट को देखें तो इस कैटेगरी में सोशियोलॉजी की कट ऑफ सबसे ऊंची गई थी।
-- -- -- -
बीते वर्षों में इतने परीक्षार्थियों ने किया क्वालिफाई
वर्ष 2022 में जहां 1320 परीक्षार्थियों ने जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाई किया था, वहीं 2023 में कुल 1130 अभ्यर्थियों ने यह टेस्ट पास किया। लद्दाख में वर्ष 2023 में कुल 76 परीक्षार्थियों ने यह टेस्ट क्वालिफाई किया।