फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: लेक्चरर की तबादला सूची तैयार मंजूरी के लिए सचिवालय को भेजी

विज्ञापन
education news
- गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले सूची हो सकती है जारी
विज्ञापन

- जम्मू संभाग में लेक्चरर लंबे समय से कर रहे तबादले का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में लेक्चरर के बड़े पैमाने पर तबादले होने जा रहे हैं। इसे लेकर विभाग ने सूची तैयार कर ली है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सूची तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए सचिवालय को भेज दी है। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले सूची जारी हो सकती है।
इससे लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे लेक्चररों को राहत मिलेंगे।
दूरदराज के क्षेत्रों में लंबे समय से ड्यूटी दे रहे लेक्चरर को शहरी इलाकों में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने 2023 के बाद लेक्चरर के तबादले नहीं किए हैं। 2024 में पहले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव के चलते तबादले नहीं हुए। सरकार बनने के बाद विभाग ने कश्मीर संभाग में लेक्चरर के तबादले किए, लेकिन जम्मू संभाग में तबादले लंबित हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में लेक्चरर की कमी है। विषयवार लेक्चरर की स्थिति और ज्यादा खराब है। ग्रामीण इलाकों में कैमिस्ट्री, बॉटनी, गणित सहित अन्य प्रमुख विषयों के लेक्चरर के पद खाली हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। तबादले होने से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विषयवार लेक्चरर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि तबादलों में विभाग जमीनी सच्चाई को ध्यान में रखता है या नहीं।
विज्ञापन

-----
लेक्चरर की कमी से जूझ
रहे जम्मू संभाग के स्कूल
जम्मू संभाग में लेक्चररों की भारी कमी है। विशेष ताैर पर पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा और कठुआ जिले में स्थिति काफी खराब है। रामबन जिले में लेक्चररों के 265 स्वीकृत पद हैं। इनमें 169 पद खाली हैं। डोडा में 674 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 386 खाली हैं। किश्तवाड़ में 268 पद स्वीकृत है, 148 खाली हैं।रियासी में 360 स्वीकृत पद हैं, जिनमें 200 खाली हैं। कठुआ में 648 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 267 खाली हैं। सांबा जिले में लेक्चरर के 277 स्वीकृत पद हैं, इनमें 80 खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्कूलों का हाल बेहाल : रामबन जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल सेनबाती में लेक्चरर के 11 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ दो ही लेक्चरर हैं। बनिहाल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 13 पद हैं, जिनमें सात खाली हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल पोगल में आठ पद खाली। हायर सेकेंडरी स्कूल माहू 14 में से 11 लेक्चरर नहीं हैं। डोडा राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 14 में से 13 लेक्चरर नहीं हैं। कहल जुगसार भलेसा में 14 में से 12 लेक्चरर के पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed