{"_id":"68489f0e9cd3b53f590f7d09","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-633541-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 25 निजी स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 25 निजी स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
- भवन की सुरक्षा, आग बुझाने और यातायात संचालन के प्रमाणपत्र नहीं
- इन स्कूलों ने जेके बोस में संबद्धता बढ़ाने के लिए किया था आवेदन
- 17 जून तक दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में 25 निजी स्कूलों के पास संचालन के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं है। किसी के पास आग से सुरक्षा का प्रमाणपत्र नहीं है, तो किसी के पास बिल्डिंग सेफ्टी और यातायात संचालन की एनओसी नहीं है। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेके बोस) ने इन स्कूलों को 17 जून तक सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करने की मोहलत दी है।
बीते साल जुलाई में जेके स्कूल शिक्षा बोर्ड की यूटी स्तरीय संबद्धता समिति की बैठक हुई थी। इसमें उन स्कूलों के मामलों पर चर्चा की गई, जिन्होंने संबद्धता बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। इस बैठक में ये स्कूल कुछ मामलों में स्टेट ऑर्डर (एसओ) 177 से प्रभावित पाए गए और उन्हें लीज डीड प्रस्तुत करने व अन्य कमियों का अनुपालन की शर्त पर संबद्धता विस्तार दिया गया। कुछ मामलों में स्कूल अपेक्षित शर्तों को पूरा करने में विफल रहे। उनके मामले गैर-अनुपालन के कारण रुके हुए हैं। जेके बोस ने ऐसे स्कूलों की सूची जारी की है और उनके पास कौन से जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, यह भी बताया है। इन स्कूलों को कमियां पूरी करने का अंतिम मौका दिया गया है, ताकि उनकी संबद्धता विस्तार से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। निर्धारित समय तक कमियां पूरा नहीं करने पर इनके खिलाफ संबद्धता को नियंत्रित करने वाले मानदंडों के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौर करने वाली बात है कि जम्मू संभाग के दस जिलों में ऐसे सबसे ज्यादा 15 स्कूल जम्मू जिले में हैं। राजोरी और कठुआ में तीन-तीन स्कूल हैं। पुंछ, सांबा, उधमपुर और डोडा जिले में एक-एक स्कूल है।
-- --
विभाग के पास फाइलें का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा। हर एनओसी हासिल करने के लिए फाइलें एक से दूसरे विभागों में घूमती रहती हैं। बिल्डिंग सेफ्टी प्रमाणपत्र एक साल के लिए मिलता है। समय पर नहीं मिलने से इसकी वैल्यू कुछ महीने की रहती है। फायर सेफ्टी में भी समस्या है। स्कूल प्रबंधन समिति की सीआईडी सत्यापन में भी समस्या है। यही कारण है कि निजी स्कूल समय पर जरूरी दस्तावेज नहीं हासिल कर पा रहे। पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत निजी स्कूलों का काम होना चाहिए, नहीं तो छोटे स्कूल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
- अजय गुप्ता, अध्यक्ष, जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
-- -- -- -
निजी स्कूलों को सशर्त संबद्धता दी कि वे दस्तावेजों से जुड़ी सभी कमियां पूरी करें। ऐसे स्कूल ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। कुछ दिनों में पोर्टल फिर से शुरू होगा, जहां वे दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ फिर नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
- गुलाम हुसैन शेख, सचिव, जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड
-- -- -- -- -
इन स्कूलों के पास नहीं जरूरी दस्तावेज
जिला जम्मू
- राजिंदर पब्लिक स्कूल, पंजग्रैन (आरएस पुरा)
- अनुराधा मिशन स्कूल, बनतालाब
- बीएन हायर सेकेंडरी स्कूल, सुंजवां
- कैलाश शिक्षा अकादमी, बिश्नाह
- महाराज सूरज मल इंस्टिट्यूट, आरएस पुरा
- मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सीर बलाह
- रेनबो पब्लिक स्कूल, मीरां साहिब
- रूसेओ मेमोरियल हाई स्कूल, आरएस पुरा
- संतोष शिक्षा भवन हाई स्कूल, पटोली
- शिव शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भलवाल
- टैगोर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल, डिग्याना
- अजंता हाई स्कूल, आरएपुरा
- न्यू मॉडल अकादमी, मीरां साहिब रोड
- सर्वोदय पब्लिक स्कूल, मेहलू जिंदर
- मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरएस पुरा
जिला कठुआ
- अभिमन्यु मॉडर्न पब्लिक स्कूल, धनौर
- कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, परनाला
- शिशु मॉडल स्कूल, परोल
जिला राजोरी
- इकबाल मेमोरियल इंस्टिट्यूट, थन्नामंडी
- यासीन इंग्लिश पब्लिक स्कूल, थन्नामंडी
- ग्लोबल एजुकेशन मिशन, कोटरंका
जिला पुंछ
रजा-उल उलूम इस्लामिया हायर सेकेंडरी स्कूल
जिला सांबा
- क्रिस्टा ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, चक मंगा
जिला उधमपुर
- मॉडर्न अकादमी, रेहंबल
जिला डोडा
- हाई स्कूल गनातुल्ला उलूम, जक्यास