{"_id":"632f6f2138df8901b965090a","slug":"education-jammu-news-jmu268745911","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों को मिलेंगी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों को मिलेंगी पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। इस बार नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही बच्चों को समय पर निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए समग्र शिक्षा ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेके बोर्ड) को पुस्तक प्रकाशन के लिए 19 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, ताकि समय पर प्रकाशन होने के साथ ही नया सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में पहुंच सकें।
समग्र शिक्षा की ओर से सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाता है। कोविड के चलते दो साल तक पुस्तकें शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह बाद बच्चों मिल पाई थीं। ऐसे में इस बार समग्र शिक्षा ने जेके बोर्ड को पहले ही बजट जारी कर पुस्तकों का प्रकाशन करवाने के लिए कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक समान शैक्षणिक कैलेंडर भी लागू किया है। ऐसे में बोर्ड मार्च से पहले तक पुस्तकों का प्रकाशन पूरा कर लेगा, जिसकी तैयारियां बोर्ड ने शुरू कर ली हैं।
नए सत्र में बच्चों को समय पर पुस्तकें समय पर मिलेंगी। जेके बोर्ड को पुस्तकों के प्रकाशन के लिए 19 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ये अडवांस राशि है, ताकि समय पर पुस्तकें स्कूलों तक समय पर पहुंचे और शैक्षणिक सत्र के साथ ही वितरण हो।
विज्ञापन
- दीप राज, निदेशक, समग्र शिक्षा परियोजना
ये होगा लाभ
- शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही पुस्तकें बच्चों मिल जाएंगी
- समय पर पुस्तकें मिलने से पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी
- कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगी सुविधा