फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

ऑनलाइन कक्षाओं के बाद छात्रों के लिए रिमोट एक्सेस लाइब्रेरी

विज्ञापन
education
जम्मू। लॉकडाउन के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) जम्मू ने ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अब छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी शुरू कर दी है। ई-लाइब्रेरी को एक्सेस करने के लिए सीयू की ओर से सभी छात्रों और स्कालॅर्स को आईडी और पासवर्ड भी दिए गए हैं। फैकल्टी को भी ये सुविधा दी है। सीयू में 15 राज्यों के दो हजार छात्र और रिसर्च स्कॉलर्स पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र सीयू के यूआरएल आईडीपी.सीयूजेएएमएमयू.एसी.इन पर जाकर डिजीटल लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकते हैं। सीयू जिन चार डिजिटल लाइब्रेरी की सेवाएं ले रही है, उनमें जेस्टोर, नेचर, स्प्रिंगर और टेलर एंड फ्रांसिस शामिल हैं। इसमें छात्र अपने पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तक, जर्नल और शोध-पत्रिकाओं को सर्च करके पढ़ सकते हैं। साइट पर हर अलग सोर्स पर जाने के लिए छात्रों को उसमें अपना आई-डी पासवर्ड डालना होगा, जिसके बाद वह उसे एक्सेस कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय ई-शोध सिंधू के साथ-साथ वैश्विक स्तर के पब्लिशरों से भी इलेक्ट्रॉनिक सहायता ले रही है। इसका मुख्य मकसद यूनिवर्सिटी के बंद होने के बाद भी छात्रों की पढ़ाई को जारी रखना और उन्हें मेटीरियल उपलब्ध करवाना है। छात्र ई-लाइब्रेरी को 24 घंटे एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
ये चार स्टडी प्लेटफॉर्म
जेस्टोर
जेस्टोर डिजीटल लाइब्रेरी में अध्ययन पत्रिकाओं के पुराने अंकों के डिजिटल अंकों के साथ पुस्तकें, नई कृतियां और पत्रिकाएं भी शामिल हैं। इसमें लगभग 2000 पत्रिकाओं को सर्च किया जा सकता है। विश्वभर के 160 देशों में 6000 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के छात्र इससे जुड़े हुए हैं।
नेचर
नेचर पब्लिशिंग ग्रुप अंतरराष्ट्रीय साइंस प्रकाशक कंपनी स्प्रिंगर नेचर का हिस्सा है। स्प्रिंगर नेचर शैक्षणिक पत्रिकाओं, पत्रिकाओं, ऑनलाइन डाटाबेस, विज्ञान और चिकित्सा संबंधी जर्नल प्रकाशित करता है।
स्प्रिंगर लिंक
स्प्रिंगर लिंक एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक कंपनी है। यह विज्ञान, तकनीकी और चिकित्सा संबंधी पुस्तकों के प्रकाशन के अलावा ई-पुस्तकों और पीयर-समीक्षा वाली पत्रिकों को भी प्रकाशित करती है। स्प्रिंगर लिंक, साइंस-बिजनेस मीडिया अथवा स्प्रिंगर नेचर का ही हिस्सा है।
टेलर एंड फ्रांसिस
टेलर एंड फ्रांसिस डिजिटल रूप में शैक्षणिक, पेशेवर और बिजनेस समुदाय के लिए 10 लाख से अधिक जर्नल लेख और 20 हजार ई-पुस्तकों को एक्सेस करने की सुविधा देता है।

--------------------------------
कोट्स
हमेशा से विवि प्रशासन का प्रयास रहा है कि छात्रों की पढ़ाई किसी भी तरह से प्रभावित न हो। पहले छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं। अब रिमोट एक्सेस लाइब्रेरी भी शुरू कर दी गई है। यह सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि सीयू के फैकल्टी सदस्यों और स्कॉलर्स के लिए भी है।
-अशोक आइमा, वाइस चांसलर, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed